Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बांग्लादेश ने दक्षिण अफ़्रीका को पहले वनडे में हराकर रचा इतिहास
    खेल

    बांग्लादेश ने दक्षिण अफ़्रीका को पहले वनडे में हराकर रचा इतिहास

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सेंचुरियन, 19 मार्च । बांग्लादेश को अब हर देश में जाकर वनडे जीत हासिल हो गई है । शुक्रवार की रात बांग्लादेश ने एक और इतिहास रच दिया, दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ दक्षिण अफ़्रीका में इस टीम की ये पहली वनडे जीत है। बांग्लादेश को दक्षिण अफ़्रीकी सरज़मीं पर वनडे में जीत का स्वाद चखने में 20 साल लग गए। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने 314/7 रन बनाए और फिर मेज़बान टीम को 38 रन पहले रोक दिया।
    डेविड मिलर ने बांग्लादेश को जीत से वंचित रखने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन 46वें ओवर उनके आउट होते ही मेहमानों के लिए जीत एक औपचारिकता बन गई थी। मिलर ने 57 गेंदों पर आतिशी 79 रन बनाए, वह क़रीब-क़रीब हर ओवर में बाउंड्री लगा रहे थे। मिलर के अलावा रैसी वान डेर डुसेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 86 रन के साथ वह साउथ अफ़्रीका के टॉप स्कोरर रहे लेकिन टीम को जीत की मंज़िल तक नहीं पहुंचा पाए।दक्षिण अफ्रीका की टीम 48.5 ओवर में 276 रन पर सिमट गयी।
    इससे पहले बांग्लादेश की पारी का आकर्षण रहे दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन , जिन्होंने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली और बांग्लादेश को दक्षिण अफ़्रीकी सरज़मीं पर वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर अंजाम देने में अहम योगदान दिया। शाकिब और युवा बल्लेबाज़ यासिर अली के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। यासिर का ये पहला वनडे अर्धशतक था, बांग्लादेश की पारी के दौरान कुल 11 छक्के लगे। विदेशी सरज़मीं पर बांग्लादेश की तरफ़ से वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ये संयुक्त रिकॉर्ड भी है।
    लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ़्रीकी टीम को मेहदी हसन और तस्कीन अहमद ने नियमित अंतराल पर झटके देते रहे, जिसकी वजह से मेज़बान टीम उबर नहीं पाई। मेहदी ने चार विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद ने 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किया।
    मेज़बान टीम को शुरुआती झटकों से उबारने की ज़िम्मेदारी तेम्बा बावुमा और वान डेर डुसेन के कंधों पर थी, दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी भी हुई। लेकिन बावुमा पूरी पारी के दौरान सहज नहीं दिखे, जबकि वान डेर की लय देखने लायक़ थी। वान डेर ने विकेट के चारों ओर शॉट लगाए।
    बावुमा को शरीफुल इस्लाम ने पवेलियन की राह दिखाई, लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए डेविड मिलर बेहतरीन फ़ॉर्म में थे। आठ चौकों और तीन छक्कों से सजी इस पारी के दौरान वह मेज़बान टीम को जीत तक पहुंचाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन 46वें ओवर में मेहदी हसन की गेंद पर वह स्टंप्ड आउट हो गए। मिलर के आउट होते ही दक्षिण अफ़्रीका की आख़िरी उम्मीद भी ख़त्म हो गई, पूरी टीम 48.5 ओवर में ही 276 रन पर सिमट गई।
    शाकिब अल हसन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया, तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। दूसरा वनडे जोहानसबर्ग में रविवार को खेला जाएगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगोरखपुरः दरोगा ने अपने सरकारी आवास में गोली मारकर खुदकुशी की
    Next Article मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो पक्षों में झड़प, गोलियां चलीं, एक की मौत, कई घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज कोलकाता-लखनऊ में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मैच का प्रिडिक्शन…

    April 9, 2026

    अखी कौन है एक सीजन में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाला खिलाड़ी देखें 5 चौकानें वाले नाम …

    April 5, 2026

    पानी में चले गए इतने करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी, अब इस टूर्नामेंट में मिल रही हार पर हार…

    April 4, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?