राजनांदगांव, 20 मार्च। राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत छुईखदान के सीईओ प्रकाश चंद तारम की गाड़ी का ग्राम ठेलकाडीह के पास दोपहर 12 बजे दुर्घटना हो गया। दुर्घटना के वक्त उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। दोनों को पेन्ड्री अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया है।

