Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रुचि सोया के एफपीओ का शंखनाद किया रामदेव ने, कंपनी अगले माह से ऋण-मुक्त
    Uncategorized

    रुचि सोया के एफपीओ का शंखनाद किया रामदेव ने, कंपनी अगले माह से ऋण-मुक्त

    By Tv 36 HindustanMarch 24, 2022Updated:March 24, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 24 मार्च। योग गुरु एवं पतंजलि समूह के मुखिया बाबा रामदेव का पतंजलि समूह खाद्य तेल और पोषक आहार क्षेत्र की कर्ज से बोझ तले दबी कंपनी रुचि सोया को तीन साल के अंदर ही ऋण मुक्त करने जा रहा है।
    बाबा रामदेव ने गुरुवार को कहा कि रुचि सोया के वर्तमान अनुवर्ती शेयर निर्गम (एफपीओ) के बाद अब यह कंपनी अप्रैल 2022 में शुद्ध रूप से एक ‘ऋण मुक्त’ बना दी जाएगी।
    उन्होंने कि इस वर्ष के अंत तक कंपनी के छह प्रतिशत और शेयर बाजार में डाले जाएंगे। पतंजलि समूह ने दिवाला संहिता के तहत रुचि सोया को वर्ष 2019 में खरीदा था। दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत पतंजलि समाधान प्रक्रिया के क्रियान्वयन तिथि 18 दिसंबर 2019 थी।
    बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के पूरे खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो को रुचि सोया में हस्तांतरित करने का निर्णय कर लिया गया है। उन्होंने यूनीवार्ता से कहा, ‘हम रुचि सोया को दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनी बनाने का संकल्प रखते हैं।’
    बाबा रामदेव ने रुचि सोया के 4300 करोड़ रुपये के एफपीओ का आज यहां शंखानाद के साथ शुभारंभ करते हुए एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऋण मुक्त कंपनियों की परिभाषा के अनुसार रुचि सोया अप्रैल में ऋण-मुक्त हो जाएगी। हम इस एफपीओ से कंपनी पर जो भी टर्म लोन (सावधिक कर्ज) है उसे चुका देंगे।”
    रुचि सोया का एफपीओ आम लोगों के लिए 24-28 मार्च तक खुला रहेगा। इसके लिए आवेदन मूल्य का दायरा 615-615 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी ने प्रत्येक पात्र कर्मचारी के लिए 10-10 हजार रूपये तक शेयर आरक्षित किए हैं।
    उन्होंने कहा कि रुचि सोया पर करीब 3300 करोड़ रुपये का कर्ज है। अप्रैल के बाद हमें फिलहाल केवल रोजमर्रा के काम की पूंजी के लिए ही कर्ज की जरूरत रहेगी। बाबा राम देव ने कहा, “योग के जरिए देश को हेल्थ (स्वास्थ्य) देने के बाद अब हम कर्मयोग के माध्यम से आम लोगों तक वेल्थ (सम्पत्ति) पहुंचाने की बात कर रहे हैं। पतंजलि परिवार के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। यह इश्यू आम आदमी के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।’’
    पतंजलि समूह के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला ने कहा, “देशी विदेशी संस्थागत निवेशक रुचि सोया के इस निर्गम को देसी कहावत के अनुसार टूट पड़के ले रहे हैं।”
    पतंजलि के मुखिया ने बताया कि खाद्य तेज और न्यूट्रीला जैसे चर्चित ब्रांड वाली सोया उत्पाद के पांच प्रतिशत और शेयर दिसंबर तक बाजार में प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “अभी इस कंपनी के दो प्रतिशत से कम शेयर ही शेयर में सूचीबद्ध हैं। इस एफपीओ के बाद सार्वजनिक शेयरों का अनुपात 18 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। दिसंबर तक छह प्रतिशत और शेयर बाजार में लाए जाएंगे।”
    उन्होंने कहा कि रुचि सोया के बाद भविष्य में पतंजलि अपने औषधि तथा वेलनैस उत्पादों को भी बाजार में सूचीबद्ध कराने की योजना पर काम कर रही है।
    बाबा रामदेव ने बताया कि एंकर निवेशकों के वर्ग में कल 1290 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एंकर निवेशक वर्ग में 3000 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन हम उन्हें नियम के अनुसार इतने शेयर नहीं जारी कर सकते हैं।” कंपनी ने 46 देशी विदेशी निवेशकों को एंकर निवेशक के कोटे में कुल 1.98 करोड़ शेयर 650 रुपये के भाव पर जारी किए हैं। इनमें चार घरेलू म्यूचुअल फंड भी हैं।
    आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, एजी डयनेमिक्स, फंड्स, अल्केमी इंडिया, एएसके एमएफ, ऑथम इन्वेस्टमेंट, बेलग्रेव, बीएनपी पारिबायस आर्बिट्राज, कोहेशन एमके बेस्ट आइडियाज, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, केटक एमएफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस , यूटीआई म्यूच्यूअल फंड, सोसाइटी जेनरल, यूपीएस ग्रुप, वोराडो वेंचर्स और विनरो कमर्शियल जैसे निवेशक शामिल हैं।
    उन्होंने कहा कि रुचि सोया का न्यूट्रीला ब्रांड सोया बड़ी के बाजार में आज 50 प्रतिशत का हिस्सा रखता है। इसका 35 देशों में निर्यात हो रहा है। पतंजलि समूह का प्रयास है कि हम 100 देशों में इस ब्रांड को पहुंचाएं। मेहनत ओर मजबूत नेटवर्क हमारी ताकत है।
    उन्होंने कहा, ‘पतंजलि के बिस्कुट समेत पूरे खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो को रुचि सोया में विलय करने का निर्णय हो चुका है। ”
    बाबा रामदेव ने कहा कि रुचि सोया खाद्य तेल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए ऑयल पाम के बागान में लगे हैं। देश को खाद्य तेल आयात पर सालाना 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहा है। कंपनी के एक प्रकाशन के अनुसार उसने नौ राज्यों में 39 हजार किसान परिवारों के साथ 57 हजार हेक्टेयर में ऑयल पाम के बागों के विकास पर काम कर रही है जो आत्म निर्भर भारत के अभियान के अनुकूल है।
    उन्होंने कहा, ‘‘सात रुपये का यह शेयर आज 650 रुपये का है। फिर भी यह सस्ता है। मुंबई में लोगों ने मुझसे यह सवाल किया कि आप इस शेयर को इतने सस्ते में क्यों दे रहे है।” उन्होंने कहा ,“हमारा लक्ष्य रुचि सोया को विश्व की एक प्रमुख खाद्य उत्पाद कंपनी बनाना है।”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचंदली में नवनिर्मित मंदिर उद्घाटन गुरु गद्दी स्थापना एवं ध्वजारोहण जगतगुरु रुद्र कुमार के कर कमलों से संपन्न
    Next Article आज 25/3/22 राशिफल: इन राशियों वालों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत…पढ़ें मेष लेकर मीन तक का राशिफल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की ये सफाई…

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?