
आरंग-ग्राम अकोली कला (भाऊ) में ग्रामीण एवं साहू समाज के लोगों के द्वारा धूमधाम से कर्मा जयंती मनाई गई जिसमें प्रात:10 बंजे कर्मा माता पूजन एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात अतिथियों के आगमन में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुवा नृत्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग, अध्यक्षता देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर, विशिष्ट अतिथि अनिता थानसिंग साहू सभापति जिला पंचायत रायपुर, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, सोहनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग, राधेलाल साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ आरंग, महेशकुमार साहू अध्यक्ष भानसोज, अशोक साहू अध्यक्ष कोरासी, फागुराम साहू अध्यक्ष समोदा,लिलेश्वर साहू सरपंच अकोली कला, भेखलाल साहू अध्यक्ष साहू समाज अकोली कला, खेलावन साहू कोषाध्यक्ष साहू समाज अकोली कला, उपस्थित रहेंगे रात्रि कालीन में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुवा नृत्य रानीसागर का कार्यक्रम होगा।