Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम:  समाधान शिविर का आयोजन  11 अप्रैल को रामपुर में शिविर में सांसद ज्योत्सना महंत होंगी शामिल डोर टू डोर सर्वे में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर शिविर स्थल में प्रदान की जाएगी सेवाएं
    छत्तीसगढ

    सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम:  समाधान शिविर का आयोजन  11 अप्रैल को रामपुर में शिविर में सांसद ज्योत्सना महंत होंगी शामिल डोर टू डोर सर्वे में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर शिविर स्थल में प्रदान की जाएगी सेवाएं

    By Tv 36 HindustanApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन फौती, नामांतरण, राशन,  पेंशन, बिजली, पेयजल आदि सेवाओं से होंगे लाभान्वित

    कोरबा जिला प्रशासन द्वारा सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अप्रैल को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत रामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रामपुर क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित होंगे। समाधान शिविर में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत शामिल होंगी। शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा चुके हैं। आवेदनों का विभागवार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया जाएगा और सेवाएं प्रदान की जाएगी। रामपुर में आयोजित होने वाली समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों में रामपुर,जोगीपाली रा.,बरकोन्हा, नोनदरहा,बेहरचुवा, मदवानी,चोरभट्ठी, कल्गामार ,चांपा, बड़मार,बोतली, खुंटाकुड़ा,चैनपुर,नवापारा चै., सुवरलोट एवं घिनारा शामिल है।

              समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के पहले घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन सेवाओं में फौती नामांतरण,  नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास हेतु पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,  विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता,  ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड  वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड  वितरण आदि शामिल है। विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की जाएगी। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसनमसर्वोदय अहिंसा अभियान ब्रेवर्स पक्षी को अहिंसा प्रेमियों ने दिया जीवन दान
    Next Article पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतरजिला बॉर्डर पर जुआ खेलते दस आरोपी हुए गिरफ्तार एक स्कार्पियो, एक कार सहित चार मोटरसाइकिल बरामद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    August 27, 2026

    नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…

    August 27, 2026

    खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन महोत्सव: सोमेश्वर नाथ महादेव के जय घोष,रुद्राभिषेक, कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • नेपाल में जलप्रलय से इन राज्यों पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट…
    • रक्षाबंधन पर हाईवे से निकलने से पहले कर लें ये 5 काम, वरना FASTag की गलती पड़ सकती है आपको भारी…
    • खेल अलंकरण 2026: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी, मुख्यमंत्री साय इतने अगस्त को करेंगे सम्मान…
    • आज खुलेगा किस्मत का पिटारा, नौकरी, कारोबार, धन और परिवार में मिलेंगे शुभ संकेत; पढ़ें सभी राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?