

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। मैके पर दमकल की टीम पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हालाँकि ख़बर लिखे जाने तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया था। वहीं मौके पर दमकल विभाग मौजूद है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।