
रायपुरः छत्तीसगढ़ के बस्तर के बेटों ने कमाल कर दिया है। पूरे देश के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में 2 बस्तर के खिलाड़ी हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कोंडागांव से विधायक मोहन मरकाम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि सम्पूर्ण भारत में 1000 खिलाड़ियों में से 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें दो खिलाड़ी बस्तर के हैं। बस्तर के राकेश वरदा और राजेश को अबूझमाड़ मल्लखंभ अकादमी, नारायणपुर छत्तीसगढ़ से चयनित किया गया है। इन खिलाड़ियों के माता पिता मजदूर हैं।मोहन मरकाम ने कहा कि “ऐसे गरीब परिवार में जन्म लेने वाले दोनों खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में चयन होना न सर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है। मैं दोनों खिलाड़ियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”