
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। इसकी वजह से अबतक वहां तीन लोगों के जख्मी होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ये श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने पहुंचे थे, इसकी वजह से टिकट काउंटर पर काफी भीड़ जमा थी।TTD के PRO रवि कुमार ने बताया है कि तिरुपति के तीनों टिकट काउंटर पर आज काफी भीड़ थी. भगदड़ जैसे हालात होने के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने तय किया कि श्रद्धालुओं को बिना टिकट के दर्शन के लिए जाने दिया जाए. फिलहाल हालात सामान्य हैं।सर्वदर्शानाम से यहां मतलब ‘सबको दर्शन’ से है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानाम्स इसमें श्रद्धालुओं को फ्री दर्शन की सुविधा देती है| हफ्ते के अलग-अलग दिन सर्वदर्शानाम की टाइमिंग में बदलाव होता रहता है। इसमें नंबर आने में बाकी दर्शन के तरीकों से ज्यादा वक्त लगता है।वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘तिरुमाला को केवल आय का स्रोत मानते हुए, दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा होने दी गई। भक्तों की भावनाओं को सुनकर पाबंदियां लगा दीं। उन्होंने कहा कि टीटीडी को तुरंत जागना चाहिए और सुधारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।बता दें कि कोरोना काल में तिरुमाला वेंकटेश्वर टेम्पल को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था। इसी साल 14 मार्च को वहां कोरोना पाबंदियों को खत्म किया गया है।