
: पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर में हुई करोड़ो की चोरी का खुलासा कर चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सोनम कपूर के दिल्ली वाले आवास में काम करने वाली एक नर्स को उसके पति के साथ फरवरी में अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर से कथित तौर पर 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपर्णा रूथ विल्सन सोनम कपूर की सास की देखभाल करती थी और उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है। बता दें कि बीते दिनों सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि चोरी 11 फरवरी को हुई थी और 23 फरवरी को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थ
। उन्होंने कहा कि मामले में शिकायतकर्ता सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर का मैनेजर था। इस घर में 20 से अधिक लोग काम करते हैं। सोनम और उनके पति के मैनेजर ने शिकायत की थी कि उनके घर से 2.4 करोड़ रुपये की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा था कि दंपति को चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला था, लेकिन उन्होंने 23 फरवरी को पुलिस से इसकी शिकायत की।