
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 13 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 01 मई से से 15 मई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 4.35 करोड़ और महिला समूहों को 6.79 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
सीएम भूपेश बघेल आज पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटॉरियम साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल भिलाई दौरे पर रवाना होंगे।