भोपाल: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 38 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें से प्रोफेसर के 18 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 20 पद शामिल हैं। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 27 मई 2022 तक का समय दिया गया है।
रिक्त पदों का विवरणपदनाम: प्रोफेसररिक्त पदों की संख्या: 18पदनाम: असिस्टेंट प्रोफेसररिक्त पदों की संख्या: 20अन्य जरूरी जानकारियांजीएमसी के प्रोफेसर पदों से संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां पाने के लिए कॉलेज की वेबसाइट पर जा सकते हैं या नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। इन पदों पर सेलेक्शन होने पर
प्रोफेसर पद पर सैलरी 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए तक है।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए सैलरी 1,31,400 रुपए से लेकर 2,17,100 रुपए तक है।