रिपोर्ट रमाकांत सोनी रीवा
रीवा पूरा मामला त्योंथर तहसील के चाकघाट स्थित वार्ड क्रमांक 12 का है जहा विद्युत पोल में करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई है,… स्थानीय लोगों द्वारा जानवरों के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हुए मृत्यु के पश्चात बाजे गाजे के साथ अंतिम संस्कार किया गया,…
जहां लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कार्यों की प्रशंसा भी की गई,… बता दें कि मानव के अंदर जब तक मानवता बनी रहेगी इसी प्रकार से तस्वीरें सामने आती रहेंगी,… अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से महेंद्र केसरवानी, पप्पू केशरवानी, मनु केसरवानी, अंशु केसरवानी, बड़कू आदिवासी सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल रहें
सूचना पर वन विभाग ने नहीं ली रूचि*बता दें कि करंट के चपेट में आने के पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा चाकघाट के वन विभाग कार्यालय में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई परन्तु विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार से रूचि नहीं ली गई, जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया।