नई दिल्ली:– रत्नशास्त्र की दुनिया के कुछ ऐसे रत्न हैं जो बहुत ही पावरफुल माने जाते हैं और ये काफी असरदार होते हैं। माना जाता है कि सही रत्न धारण करने से जिंदगी में सुख-समृद्धि, तरक्की और पॉजिटिविटी आती है।
माणिक्य (रुबी)
माणिक्य यानी रुबी को सूर्यदेव का रत्न माना जाता है। कहा जाता है कि इसे धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा इसकी मदद से करियर में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलते हैं।
नीलम
नीलम का संबंध शनि ग्रह से है। रत्नशास्त्र मान्यता है कि इसे सही तरीके से पहना जाए तो ये शुभ फल देता है। हालांकि इसे हमेशा ज्योतिषी की सलाह के बाद ही पहनना चाहिए क्योंकि इसकी गिनती भी पावरफुल रत्नों में होती है।
पुखराज
पुखराज का संबंध गुरु ग्रह यानी जूपिटर से होता है। मान्यता है कि इससे नौकरी-बिजनेस और पैसों से जुड़े मामलों में राहत मिलती है और नए मौकों के रास्ते खुल जाते हैं। इसी के साथ पुखराज की मदद से शादी में देरी जैसी दिक्कत भी दूर होती है।
पन्ना
पन्ना की गिनती भी पावरफुल रत्नों में होती है। इसका संबंध बुध ग्रह से है। मान्यता है कि इसे धारण करने से सोचने-समझने की क्षमता में निखार आता है। साथ ही इस रत्न की मदद से बिजनेस में खूब फायदा होता है।
हीरा
बेशकीमती हीरे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इससे पहनने से पर्सनैलिटी में निखार आता है। रिश्ते सुधरते हैं और सुख-सुविधाएं बढ़ने लगती हैं।
रत्न पहनने से पहले ध्यान में रखें ये बात
इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि किसी भी रत्न को बिना पंडित की सलाह के ना पहनें नहीं तो ये गलत असर भी डाल सकता है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
