Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    समाचार

    स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…

    By Tv36 HindustanJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को स्कूटी से बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मंगल में एसटीपी, सड़क निर्माण कार्य, बिलासपुर कन्वेंशन सेंटर, राम सेतु एवं अशोक नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने जिन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध हो।
    निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अरपा नदी के प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 नालों का पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए की एसटीपी योजना तैयार की गई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि योजना का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
    उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम की अधोसंरचना योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला जी, महापौर पूजा विधानी जी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 135

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    Next Article मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

    June 28, 2026

    प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

    June 28, 2026

    12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…
    • स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    • प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    • 12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?