Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    समाचार

    प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…

    By Tv36 HindustanJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– मानसून अब तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के शेष क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

    रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
    बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा मुंगेली में रिकॉर्ड की गई, जबकि दरभा में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    हालांकि राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Post Views: 205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…
    Next Article स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…

    June 28, 2026

    स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…

    June 28, 2026

    12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रत्नशास्त्र की दुनिया के बादशाह हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले ध्यान रखें कुछ बाते…
    • मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील…
    • स्कूटी में निकले डिप्टी सीएम बरसात से पहले इस जिले का लिया जायजा, निर्माण कार्य समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने के दिए निर्देश…
    • प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में मानसून होगा पूरी तरह एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार…
    • 12 विभाग अपने पास रखना बड़ी गलती’, CM मोहन यादव को पूर्व सीएम की चेतावनी, बोले- अधिकारी गलती करेगा, फंसेंगे आप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?