आने वाले महीनों में आपको सड़कों पर 150 इलेक्ट्रिक बसे देखने को मिलेंगी। दिल्ली सरकार ने जनता को शानदार तोहफा देते हुए एक साथ 150 इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने की घोषणा की है। इसके साथ ही दिल्ली ने पिछले सबसे अधिक बसों को एक साथ सड़क पर उतारने के रिकार्ड की बराबरी होगी। सबसे खास बात है कि ये बसें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। जीरो स्मोक, जीरो एमिशन वाली इन अत्याधुनिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, 10 पैनिक बटन, दिव्यांगों के लिए रैंप आदि हैं।
केजरीवाल कहा, “हमने अगले तीन दिनों के लिए सवारी को मुफ्त कर दिया है। शहर के चारों ओर सवारी करें और आनंद लें। इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण को भी कम करेंगी।”उन्होंने ने कहा, “आज का दिन खुशी का है, मैं खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के लोग भी खुश होंगे। आज 150 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरी हैं। मैंने भी बस में एक छोटी सी सवारी की है। ये सुंदर और शानदार बसें हैं।
“केजरीवाल ने कहा, “राजधानी शहर को कुल 11,000 बसों की जरूरत है। आज हमने 7,200 का आंकड़ा हासिल कर लिया है, जो दिल्ली के इतिहास में बसों की सबसे बड़ी संख्या है। हम 600-700 सीएनजी बसें भी खरीदेंगे क्योंकि इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन अभी बहुत कम है। हमारा लक्ष्य दिल्ली की सड़कों पर एक साल में 2000 इलेक्ट्रिक बसें चलाना है।”