कोरबा :–अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सकदुकला जनपद पंचायत करतला कोरबा में जागरूकता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल डिप्टी चीज नंदकिशोर पासवान एवं पैरालीगल वालंटियर रमाकांत दुबे ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम तथा उनसे बचने के उपाय की विस्तृत जानकारी दी ।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न करता है। वक्ताओं ने युवाओं को को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपने का संदेश दिया।

पैरा लीगल वालंटियर रमाकांत दुबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं तथा अपने बच्चों को नशे की लत से बचाए और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई उपस्थित लोगों को हेलमेट पहने सीट बेल्ट लगाने शराब पीकर वाहन नहीं चलने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सचिन रोजगार सहायक एवं कोटवार उपस्थित रहे आम जनों ने जागरूकता शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी एवं सामाजिक समरसता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला साबित होगी।
