
नई दिल्ली : भारत में जहां एक ओर मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहीं कई बार मां की विपरित छवि देखने को मिलती है। अक्सर हमने देखा है कि कोई काम ना करने पर मां बच्चों को मारती है या फिर सजा देती है। लेकिन सजा ने नाम पर अगर कोई मां अपने बच्चे को ऐसी सजा दे जिसे देखकर सबके आंखो से आंसू निकल जाए, तो ये क्रूरता ही कहलाएगी।
दरअसल, राजधानी दिल्ली से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिये हैं। यहां एक मां ने अपनी बेटी को चिलचिलाती धूप मे हाथ-पैर बांधकर छत पर लिटा दिया है। इस बची का कसूर बस इतना है कि उसने अपना होमवर्क नहीं किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिससे अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू
Mother crossed the limit of cruelty : इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक छोटी सी बच्ची एक सीमेंटेड छत पर तड़प रही है। गौर से देखने पर पता लगता है कि बच्ची के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं। उसकी पीठ छत की गर्मी से जलती है तो वह अपनी कमर को ऊपर उठाती है, वह कभी दाएं कभी बांए होती है। ये वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ सकते हैं।
बच्ची के घर पहुंची पुलिस
पुलिस को जानकारी मिली थी कि वीडियो करावल नगर क्षेत्र का है पुलिस ने उस इलाके में छानबीन की लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला। हालांकि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो तूकमीर पुर गली नंबर 2 का है जो खजूरी खास इलाके का है। फिर पुलिस इस बच्ची के घर पहुंची तो मामला सामने आया।
पुलिस JJ act के तहत कर रही कार्रवाई
Mother crossed the limit of cruelty : पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने होमवर्क नहीं किया था। इसलिए उसको 5 से 7 मिनट की मैंने सजा दी थी और बाद में बच्चे को छत से नीचे ले आई थी। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी भीषण गर्मी में कोई मां अपनी बच्ची को छत पर कैसे लेटा सकती है? बता दें कि बच्ची को छत पर बांधकर रखने के मामले में दिल्ली पुलिस JJ act के तहत कार्रवाई कर रही है।