रायपुर। गर्मियों के दिनों में दिनभर कूलर और एसी चलने से बिजली का बिल बढ़ने लगता है। बिजली का बिल बढ़ने से आपके महीने के खर्चों यानी बजट में भी बढ़ोतरी हो जाती है, जिससे कहीं न कहीं परेशानी होती है। वैसे अगर आप चाहते है इस झंझट से छुटकारा मिले तो अपने घर में सोलर पैनल लगा सकते है। अगर आप सोलर प्लांट लगवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।
दरअसल सोलर प्लांट लगवाने का आपके पास शानदार मौका है। जी हां, आप सरकार से मिल रही छूट पर घर की छत पर सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।सरकार ने सोलर रूफटॉप सोलर प्लांट योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए सरकार घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए सब्सिडी देगी। केंद्र सरकार की योजना का उद्देश्य पूरे देश में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। हालांकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी प्लांट साइज पर ही निर्भर करेगी। आइए जानिए यहां पूरी डिटेल और फटाफट उठाएं फायदा।
इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में खर्च का भुगतान 5-6 साल में किया जाएगा। इसके बाद आपको अगले 20 साल तक सोलर पैनल से फ्री बिजली मिलती रहती है। इस सोलर पैनल योजना के लिए आपको बिजली वितरण कंपनी के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करना होगा। साथ ही आप अधिक जानकारी के लिए आप mnre.gov.in पर जा सकते हैं।आपको बता दें कि रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने का निर्णय उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) ने लिया है। 1 से 3 किलो का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 40 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। 3 किलो से ज्यादा और 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।
वहीं केंद्र सरकार की तरफ से हाउसिंग सोसाइटी के लिए 500 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।ऐसे करें सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में आवेदनइसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर जाना होगा।इसके बाद आप ‘अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।अब आप जिस राज्य के हैं उस राज्य पर क्लिक करें।इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।इस तरह आपका सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में आवेदन हो जाएगा।