ANKIT MISHRA, RAIPUR। जिले से बड़ी आई है. (Nurse Recruitment) सरकारी अस्पताल डॉ अंबेडकर में पहली बार 300 से अधिक नर्सों की नियुक्ति होने वाली है. यह प्रस्ताव सरकार को पहले ही भेज दिया गया था मगर कोरोना महामारी के चलते इसे मंजूरी नहीं मिल पायी, पर अब सरकार ने इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
वहीं इसी हफ्ते 300 से अधिक नर्सों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया. साथ ही भर्ती विज्ञापन को अंतिम रूप देने के लिए आरक्षण रोटेशन, नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए अनिवार्य और वांछित योग्यता जैसे बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.(Nurse Recruitment) नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते और कोरोना की पहली लहर के चलते डॉ अंबेडकर अस्पताल में प्राइवेट वार्ड यानी पेइंग वार्ड की सुविधा बंद कर दी गई. इससे इलाज के बाद ऐसे मरीज जो प्राइवेट वार्ड की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इन्हें भी जल्द शुरू किया जाएगा.
स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन के साथ-साथ अधोसंरचना के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले दो माह में 1500 करोड़ से अधिक के टेंडर निकाले जाएंगे.CGMSC 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम के टेंडर जारी करने जा रहा है. इस महीने के अंत तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की हेल्थ इन्फ्रा परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा.इस योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी तीन श्रेणियों में 6, 10 और 20 बिस्तरों को बढ़ाया जा रहा है.
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए इसके तहत हमर लैब, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड जैसे सेटअप भी बनाए जा रहे हैं. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.