ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी उद्योगपति और मीडिया मुगल के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर रूपर्ड मर्डोक 91 साल की उम्र में चौथी बार तलाक लेने जा रहे हैं। रूपर्ड मर्डोक ने आपसी सहमति से अपनी सुपरमॉडल पत्नी जेरी हॉल से अलग होने का फैसला किया है और ऐसा माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे महंगा तलाक हो सकता है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक रूपर्ड मर्डोक ने जेरी हॉल से साल 2016 में चौथी बार शादी की थी लेकिन अब शादी के 6 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं।
रूपर्ड मर्डोक के पास 14 अरब की संपत्तिरूपर्ड मर्डोक करीब 14 अरब की संपत्ति के मालिक हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे महंगा तलाक होगा। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक वह जल्द ही तलाक की अर्जी दाखिल करेंगे और इस बारे में जल्द ही फैसला हो सकता है।अब तक चार शादी कर चुके हैं रूपर्ड मर्डोकरूपर्ट मर्डोक ने अभी तक कुल 4 शादियां की हैं। उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। उनकी पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से साल 1956 में हुई और 1967 में अलग हो गए। इसके बाद मर्डोक ने 1967 में दूसरी बार अन्ना मारिया तोरव से शादी की, लेकिन दोनों 1999 में अलग हो गए। इसके बाद रूपर्ड मर्डोक ने 1999 में तीसरी बार शादी की, जो 2013 तक चली।
इस शादी के भी अंत होने के बाद रूपर्ड मर्डोक ने साल 2016 में जैरी हॉल से शादी की, जो ‘बैटमैन’ और ‘द ग्रेजुएट’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है। जैरी हॉल रूपर्ड मर्डोक से 30 साल छोटी है।