
कर्नाटक, Crime : आये दिन फाइनेंसरों द्वारा पैसे वसूलने के नए-नए तरीके सामने आते है और कई बार यह लोग मानवता की साड़ी हदें पा कर लेते है, और अब फाइनेंसरों ने ऐसे ही घिनौनी हरकत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bangalore) सामने आई है, जहा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके पीटने का मामला सामने आया है. इनमें से एक महिला ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन (Loan) लिया था. जिसे वह समय पर चुका नहीं पाई. जिसके बाद कर्ज वसूलने के लिए महिला के घर में घुसकर आरोपियों ने पहले उसे पीटा और बाद में उसके कपड़े उतारे.
महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने भी गौर नहीं किया और दो दिन बाद मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस ने शिकायत दर्ज की. मामला बेंगलुरू के बाहरी इलाके सरजापुर पुलिस थाने इलाके का है. इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने दो दिनों तक शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया.
लोगों के आक्रोश देखते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने बुधवार को मारपीट के आरोपित रामकृष्ण रेड्डी और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना अनेकल तालुक के डोड्डाबोम्मासांद्रा में हुई. रामकृष्ण रेड्डी और सुनील कुमार और इंद्रम्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है.
वीडियो वायरल होने पर मजबूर हुई पुलिस
इसके बावजूद आरोपियों ने उनके आवास में घुसकर मारपीट की और पीड़ितों के कपड़े उतारे. उन्होंने घटना के संबंध में सरजापुर थाने का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि आरोप है कि इंस्पेक्टर राघवेंद्र इम्ब्रापुर ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया.
इंस्पेक्टर ने पीड़ितों से कहा था कि वे आरोपी से समझौता कर बातचीत करें. इस बीच, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश पैदा हो गया. पुलिस ने आखिरकार पीड़ितों को थाने बुलाया और मंगलवार रात को शिकायत दर्ज की गई.