Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हैवानियत की सारी हदें पार : पहले क्रूरता से किया सामूहिक दुष्कर्म, हो गई गर्भवती तो फिर दरिंदो ने उठाया ये कदम…
    राष्ट्रीय

    हैवानियत की सारी हदें पार : पहले क्रूरता से किया सामूहिक दुष्कर्म, हो गई गर्भवती तो फिर दरिंदो ने उठाया ये कदम…

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का कथित मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के गांव के चार युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार देर शाम देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शिकायत की थी कि जनवरी माह में चार युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि इन युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया और जब वह गर्भवती हो गई, तब आरोपियों ने उसे कथित तौर पर मारा-पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

    युवती ने शिकायत में कहा है कि जनवरी माह में जब वह अपने घर में अकेली थी, तब उसी के गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर घटना का वीडियो बनाया। युवती के मुताबिक, आरोपी ने घटना की शिकायत करने की सूरत में उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी।

    युवती का आरोप है कि वह युवक लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और जनवरी माह में उसे देवबंद ले गया, जहां उसे एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया और तीन युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने तहरीर में कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई और जब आरोपियों को इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होंने उसे कथित तौर पर मारा-पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। युवती के अनुसार, हालांकि 25 जून को वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और अपने घर लौटकर माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्पाइसजेट के विमान में उड़ान के दौरान अचानक निकलने लगा धुआं, पैसेंजर्स में मची अफरा-तफरी
    Next Article तंत्र मंत्र के चलते बहन और जीजा ने मिलकर महिला की जीभ और प्राइवेट पार्ट काटा, फिर पूरी बॉडी से निकालीं आंते…इस वारदात से कांप उठा कलेजा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-्अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक…

    September 23, 2026

    सरकार का बड़ा तोहफा भारत टैक्सी से चालकों को जीरो कमीशन व 5 लाख का बीमा, किसानों को ब्याज पर लोन…

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?