
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है (Delhi Airport Flight Emergency landing), विमान स्पाइस जेट का बताया जा रहा है. यह विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था (Delhi-Jabalpur Flight). इस विमान में 230 यात्री सवार थे. राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया, जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा गया.
बता दे कि तकरीबन 10-12 दिन पहले भी दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी गड़बड़ी के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. विमान में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी. विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे.