
मुंबई : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीत लिया। दरअसल, विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी आज पहले ध्वनिमत से बहुमत पर फैसला होना था। हालांकि, विपक्ष ने इस पर एतराज जताया। इसके बाद मतदान के जरिए कार्यवाई शुरू की गई।
महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे के पक्ष में 164 वोट पड़े, उन्होंने विश्वास मत हासिल कर लिया है। महाराष्ट्र में 287 विधायक वर्तमान में है और सरकार बनाने के लिए 144 वोटों की जरूरत थी। ऐसे में 164 वोट के साथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस के अशोक चव्हाण समेत 5 विधायक सदन से गायब रहे। वहीं, स्पीकर के निर्देश पर सदन में विधायकों की गिनती हुई। वोटिंग के दौरान उद्धव के करीबी संजय बांगड़ ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला। वोटिंग में शरद पवार के करीबी और शेकपा के विधायक श्याम सुंदर ने भी शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट डाला है।