मरियम ने एक रैली में कहा, ‘मजहब आपके और अल्लाह के बीच का मामला है। आप कितनी बार नमाज पढ़ते हो, ये आपके और अल्लाह के बीच का मामला है। मजहब को दिखावे के लिए इस्तेमाल करना, मजहब को सियासत के लिए इस्तेमाल करना, ये जुर्म और कभी-कभी किसी ने नहीं किया।
‘ मरियम ने यह बात किस संदर्भ में कही है और किसी रैली में कही है, ये बात अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब भारत में कई जगह पर धर्म को लेकर अलग-अलग तरह की बहस जारी है। ऐसे में भारत में ट्विटर यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वो मरियम की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मरियम को सुना जाना जरूरी है।