नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा तक समझौता नहीं हुआ तो सीजफायर खत्म कर दोबारा बमबारी शुरू की जा सकती है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह सीजफायर बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते और जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई फिर शुरू होगी।
उन्होंने 21 अप्रैल की डेडलाइन को बेहद अहम बताया है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज के आसपास अमेरिका का नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा, जिससे ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बना रहेगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौता हो सकता है। दूसरी ओर खबर है कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि जल्द पाकिस्तान में नए दौर की बातचीत कर सकते हैं। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि डील होती है या मिडिल ईस्ट फिर युद्ध की आग में झुलसता है।
