18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले एनडीए ( NDA)नेताओं की एक बैठक रविवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।
एनडीए सांसदों की बैठक के बाद रात्रि भोज होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभी लेंगे हिस्साइस बैठक के दौरान एनडीए ( NDA)के दोनों सदनों के सभी सांसद राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे और सूत्रों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया का मॉक ड्रिल भी कराकर सदस्यों को दिखाया जाएगा।
साथ सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।ओडिशा राज्य पहली उम्मीदवारओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं और एक बार निर्वाचित होने के बाद, वह ओडिशा राज्य से पहली उम्मीदवार होंगी। अपने सहयोगियों के अलावा, एनडीए के उम्मीदवार मुर्मू को वाईएसआर, कांग्रेस, बीजद और अकाली दल का भी समर्थन प्राप्त है।