खोमन साहू, रायपुर | (State Mourning for Ex PM Shinzo Abe) नारा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान गोली लगने से जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज मौत हो गई. आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे का नारा के काशीहारा शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. वह 67 वर्ष के थे.
पूर्व पीएम Shinzo Abe के सम्मान में पीएम Narendra Modi ने आज देशभर में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा है. छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाते हैं, वह आज आधे झुके रहेंगे.
(State Mourning for Ex PM Shinzo Abe) आज किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. पूर्व पीएम आबे का निधन की खबर सुनकर छत्तीसगढ़ के सीएम Bhupesh Baghel ने गहरा दुःख व्यक्त किया है जिसमें उन्होंने लिखा की “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद उनका निधन बेहद दुखद है. वे भारत हितैषी राजनेता थे. विनम्र श्रद्धांजलि.
आतंक की यह घटना निंदनीय है और दुनिया भर के लिए चिंता का विषय होना चाहिए.”जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री, आबे ने 2006 में एक वर्ष के लिए और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला, जब उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था.