
कोल्लम: नेशनल एलेजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानि NEET परीक्षा के दौरान छात्राओं से बदसलूकी का मामला सामने आया है। परीक्षा देने गई छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर उनके अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए। फिलहाल छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
students Asked to take off Undergarments छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराने के बाद बताया, ‘मेरी बेटी को कहा गया कि अंडरगारमेंट्स का हुक मेटल डिटेक्टर में डिटेक्ट किया गया है, इसलिए उसे उतारना होगा। करीब 90 फीसदी छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए और उसे स्टोर रूम में रखा गया। इस वजह से परीक्षा के दौरान ये छात्राएं मानसिक रूप से बेहद परेशान रहीं।’
एक और छात्रा के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी से कहा गया कि आपने परीक्षा में ड्रेसकोड का पालन नहीं किया है और अंडरगारमेंट्स उतारने होंगे। यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकती हैं। कई और छात्राओं से ऐसा करने को कहा गया। इनमें से कुछ तो रोने लगीं।’ बता दें कि मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी और यह घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है।