
जीपीएम/ शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पिता अनादि राठौर निवासी लखनवाहि लालपुर स्टेशन रोड में गल्ला दुकान चलाता है जो दुकान बंद कर शाम को बस स्टैंड तरफ जा रहा था के लिखित शिकायत पर जिसे दो व्यक्ति रास्ता रोककर स्वयं को पुलिस बताकर पकड़कर 6000 रुपये लूटकर मोटरसायकल से भाग रहे थे,प्रार्थी हल्ला कर लोगो को इकठ्ठा कर आरोपियों का पीछा कर उन्हे रोका और डायल 112 को बुलाया , डायल 112 की टीम मौके पर पहुच दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी पुलिस अधीक्षक से अवगत करा प्राप्त दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के मार्गदर्शन में निर्देशों के परिपालन अपराध क्रमांक 303/22 धारा 392 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मनोवैज्ञानिक पूछताछ दौरान दोनो ने जुर्म करना स्वीकार किया और लूटे हुए 6000 रुपये को बरामद कराने पर जप्त किया गया ।
आरोपी गुलाम अली पिता संजय अली उम्र 22 वर्ष निवासी बालाघाट एवं आबिद अली पिता फिरोज अली उम्र 28 वर्ष निवासी उमरिया मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक युवराज तिवारी की सशक्त विजुअल पुलिसिंग की भावना त्वरित कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर फैले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्यवाही कर गिरोह के लूट का शिकार होने से लोगों को बचा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गौरवान्वित करने उत्कृष्ट कार्य किया।