लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय तबादले का दौर चल रहा है। आए दिन योगी सरकार बड़े अफसरों समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी कर रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के 18 आईपीएस को इधर से उधर किया गया है। इस बाबत् आदेश जारी किया गया है।: जारी आदेश के अनुसार, स्वामी प्रसाद को डीआईजी स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम लखनऊ और सभाराज को डीआईजी एसीआरबी लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

