Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Smartphone यूज करते समय नहीं रखा इन बातों का ध्यान तो हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारियां
    राष्ट्रीय

    Smartphone यूज करते समय नहीं रखा इन बातों का ध्यान तो हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारियां

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2022Updated:July 23, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता होगा. काम हो या एंटरटेन्मेंट, हम अपने ज्यादातर कामों के लिए अपने मोबाइल फोन पर निर्भर करते हैं और इसलिए फोन के बिना एक मिनट भी गुजारना मुश्किल लगता है. अगर आप भी स्मार्टफोन यूजर हैं और तमाम कामों के लिए इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको सतर्क करना चाहते हैं. हमारे पास आपके लिए कुछ बेहद जरूरी टिप्स हैं जिनका आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए. स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय इन टिप्स को अगर आप फॉलो नहीं करेंगे तो आपको कैंसर (Cancer) और ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumour) जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं..

    Smartphone यूज करने से हो सकती हैं जानलेवा बीमारियां!

    इस बात से तो शायद कोई भी अनजान नहीं होगा कि सभी स्मार्टफोन्स से खतरनाक विकिरण (radiations) निकलती हैं जो इंसानों के लिए काफी खतरनाक और कई बार घातक भी साबित हो सकती हैं. स्मार्टफोन्स के इस्तेमाल पर एक तरह की रेडियो फ्रीक्वेन्सी (RF) रेडिएशन निकलती है जिसका हमारे शरीर और दिमाग, दोनों पर बेहद बुरा असर पड़ता है. मोबाइल्स से निकलने वाले ये रेडिएशन्स इंसान के ब्रेन ट्यूमर से अफेक्ट होने के चांसेज को 40 प्रतिशत से बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान आपको स्मार्टफोन यूज करते समय रखना चाहिए.

    फोन पर बात करते समय रखें इस बात का ध्यान

    वैसे तो एक स्मार्टफोन कई सारे फीचर्स और सुविधाओं के साथ आता है लेकिन मुख्य रूप से इस फोन का इस्तेमाल कॉल पर बात करने के लिए किया जाता है. आपको बता दें कि सबसे पहले तो कोशिश करें कि आप एक बार में ज्यादा देर तक फोन पर बात न करें क्योंकि देर तक कॉल पर रहने से रेडिएशन्स काफी बढ़ जाते हैं.

    साथ ही, कोशिश करें कि फोन पर अगर आपको लंबी बात करनी है तो आप स्पीकर पर करें और फोन को अपने शरीर के साथ डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में कम रखें क्योंकि हर 30 सेकेंड पर फोन से हीट रेडिएशन निकलते हैं और ये आपके शरीर के प्रमुख ऑर्गन्स को खराब कर सकते हैं.

    इस समय में कभी न इस्तेमाल करें अपना स्मार्टफोन

    हम जहां जाते हैं, जहां होते हैं- हमारा स्मार्टफोन आमतौर पर हमारे साथ ही होता है लेकिन कुछ ऐसे स्थान हैं जहां आपको अपना फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आपको बता दें कि अगर आप किसी बस, गाड़ी, ट्रेन आदि में है और वो वाहन चल रहा है तो फोन को सिर्फ तभी इस्तेमाल करें जब जरूरी हो. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय सिग्नल के लिए फोन ज्यादा एक्टिव होता है और इस वजह से रेडिएशन भी ज्यादा होते हैं.

    इतना ही नहीं, जब आपकी गाड़ी कहीं पार्क हुई है और आप उसमें बैठे हैं, तब भी स्मार्टफोन को यूज करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. आस-पास की गाड़ियों और आपकी गाड़ी से निकल रही हीट की वजह से फोन के बैटरी रेडिएशन्स काफी बढ़ जाते हैं और इस तरह रेडियो फ्रीक्वेन्सी रेडिएशन्स भी मैग्नफाइ हो जाते हैं.

    सोने से पहले करें ये काम

    हम में से ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि हम अपना स्मार्टफोन यूज करते-करते ही सो जाते हैं और इसलिए फोन हमेशा हमारे तकिये के पास होता है. आपको बता दें कि रात को ही एक स्मार्टफोन से निकलने वाले रेडिएशन्स और तमाम इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड्स (EMF) स्लीप साइकिल को खराब कर सकते हैं, घबराहट (Palpitations) बढ़ा सकते हैं, मांसपेशियों में दर्द (Muscle Pain) का कारण बन सकते हैं और आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है. इसका असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी पड़ सकता है. इसलिए सोने से पहले अपने स्मार्टफोन को अपने से दूर, बिस्तर से दूर रखें.

    आपको बता दें कि अगर आप बीमार नहीं हैं और अकारण आपको सिर दर्द, चक्कर, थकावट या फिर कमजोरी महसूस होती है, तो इसका एक कारण आपका स्मार्टफोन यूसेज हो सकता है.

    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 18 IPS को किया गया इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
    Next Article हद से ज्यादा न करें हल्दी का सेवन, इन बीमारियों को मिलेगी दावत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…

    April 18, 2026

    क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…

    April 18, 2026

    MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कौन-कौन सी भाषा बोली जाती है; जाने आदिवासियों की ‘बोली, भाषा का नाम…
    • छत्तीसगढ़ बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय…
    • क्या इन्वर्टर पर काम करता है इंडक्शन चूल्हा; कोशिश करने से पहले यहां समझ लें पूरा गणित…
    • MP में किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख में बढ़ोतरी अब इतने अप्रैल तक मौका…
    • LPG बुकिंग पर घटा वेटिंग टाइम; एजेंसियों ने बढ़ाई डिलीवरी स्पीड: सप्लाई चैन में सुधार से ग्राहकों को अब ज्यादा फायदा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?