Government job Recruitment 2022: गवर्मेंट जॉब की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस डिपार्टमेंट में सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 1411 हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार 30 साल की उम्र तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा
आयु सीमा
कांस्टेबल के पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।जबकि ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट मिलेगी।जबकि खेल कोटे के तहत सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट का प्रावधान किया गया है.
योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना जरूरी है।इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारी मोटर वाहन का वैध लाइसेंस होना चाहिए।
लिखित परीक्षा से होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार को चयन के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पास करना होगा।यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।इसमें सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस यानी रीजनिंग से 20 प्रश्न, अंकगणित से 10 प्रश्न और सड़क नियम, वाहन रखरखाव, वाहन प्रदूषण के ज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये प्रश्न 10 वीं कक्षा के स्तर के पूछे जाएंगे। इसे पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा।इन सभी को क्लियर करने के बाद फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
वेतन
भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने पर उम्मीदवार को 21 हजार 700 रुपये से लेकर 69 हजार 100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।फीससामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।