लखनऊः प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने आज भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि श्रुति को फतेहपुर जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर जिलाधिकारी, अपूर्वा दुबे को उन्नाव की जिलाधिकारी होंगी। वहीं, महेंद्र कुमार बलरामपुर के डीएम बने और सुधीर कुमार मुख्य विकास अधिकारी कानपुर बनाया गया है।