Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG अर्थ व्यवस्था संकट में: सीएम भूपेश बघेल का कोयला मंत्री को पत्र- हर माह 1.50 करोड़ टन कोयला दें, क्योंकि…
    RAIPUR

    CG अर्थ व्यवस्था संकट में: सीएम भूपेश बघेल का कोयला मंत्री को पत्र- हर माह 1.50 करोड़ टन कोयला दें, क्योंकि…

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर 30 जुलाई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के स्टील उत्पादकों को अनवरत रूप से एसईसीएल द्वारा कोयला आपूर्ति करने के लिए एसईसीएल अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्टील निर्माताओं को वर्तमान में 60 लाख टन कोयला प्रतिमाह एसईसीएल द्वारा दिया जा रहा है, जबकि उनकी मासिक आवश्यकता लगभग 1.50 करोड़ टन है। एसईसीएल द्वारा छत्तीसगढ़ के स्टील उत्पादक उद्योगों को अगस्त माह से कोयले की आपूर्ति को रोकने के निर्णय राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।

    पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ‘‘छत्तीसगढ़ राज्य मे प्रतिवर्ष 15 करोड़ टन से अधिक कोयले का उत्पादन होता है। कोयला उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में दूसरा स्थान है। राज्य में उत्पादित कोयले का अधिकांश भाग अन्य राज्यों को भेजा जाता है। छत्तीसगढ़ स्टील उत्पादन के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में से है। राज्य में अनेक बड़ी स्टील उत्पादक इकाईयों के अलावा सैकड़ों छोटी इकाईयां भी हैं, जो लाखों लोगों की जीविका का आधार है। विगत लगभग 6 महीनों में देश में कोयले का संकट उत्पन्न होने के कारण देश के अन्य भागों में छत्तीसगढ़ राज्य में उत्पादित कोयले को प्राथमिकता के आधार पर रेल मार्ग से भेजने के कारण अनेक महीनों से राज्य की यात्री ट्रेनों का परिचालन बन्द है, जिससे लाखों लोगों को असंख्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा है ‘‘कोयले के संकट के कारण ही राज्य के स्टील उत्पादकों एवं अन्य इकाईयों (पावर प्लान्ट्स को छोड़कर) को एसईसीएल द्वारा अगस्त माह से कोयले की आपूर्ति रोकने का निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। पावर प्लांट को छोड़कर अन्य सभी इकाईयों में तालेबंदी की स्थिति बन जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे पत्र में लिखा है कि ‘‘राज्य के स्टील निर्माताओं को वर्तमान में 60 लाख टन कोयला प्रतिमाह एसईसीएल द्वारा दिया जा रहा है, जबकि उनकी मासिक आवश्यकता लगभग 1.50 करोड़ टन है।

    आप सहमत होंगे कि देश के अग्रणी कोयला उत्पादक राज्य को उसके लघु उद्योगों को कोयले की आपूर्ति न किया जाना अत्यन्त दुर्भाग्यजनक निर्णय होगा।


    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री से राज्य के स्टील उत्पादकों की आवश्यकता अनुसार कोयले की आपूर्ति निर्बाध जारी रखने के संबंध में एसईसीएल के अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है ताकि राज्य में गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न होने से रोका जा सके।

    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंम्प समीक्षा बैठक संपन्न दो अगस्त तक होगा पंजीयन
    Next Article जॉब देने के बहाने ठगते थे लोगों को ,6 लोग गिरफ्तार।
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…

    April 4, 2026

    हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?