
मुंबई : Shiv Sena नेता Sanjay Raut की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है. आज तड़के राउत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। पिछले 3 घंटे से राउत के घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है.
सम्भावना है कि ईडी की टीम राउत को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर सकती है। Sanjay Raut पर आरोप है कि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है. दरअसल, महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है।
Sanjay Raut को 27 जुलाई को ईडी ने तलब किया था। हालांकि, वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। संजय राउत के घर पर जैसे ही ईडी की टीम के पहुंचने की खबर सामने आई, उनके समर्थक भी अपने नेता के घर पहुंच गए।
इस बीच संजय राउत का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई को झूठी कार्रवाई बताया। कहा झूठे सबूत हैं। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।