भोपाल। Chief Minister s Instructions मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार नशे के खिलाफ लगातार अग्रसर होती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शराब दुकान को लेकर निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि जहां महिलाओं के दिक्कत है वहां से शराब दुकान हटाने की रणनीति बनाने को कहा है। सीएम शिवराज ने वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए है।
अवैध शराब को लेकर सख्त सरकार
इसके अलावा सीएम शिवराज ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भी सख्त रवैया अपनाया है। बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए शराब की बोतलों पर क्यूआर लगाने की भी बात कही है। शराब की बोतल पर क्यूआर लगाने से शराब का वैध और अवैध का अंजादा लगाया जा सकता है। जिससे अवाध शराब ब्रिकी पर भी रोक लगेगी। Chief Minister s Instructions