Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को अटेंड न करने पर कलेक्टर ने 28 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस प्रति शिकायत 100 रूपये अधिकतम 2 हजार जुर्माना वसूलने दी चेतावनी
    राष्ट्रीय

    सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को अटेंड न करने पर कलेक्टर ने 28 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस प्रति शिकायत 100 रूपये अधिकतम 2 हजार जुर्माना वसूलने दी चेतावनी

    By Tv 36 HindustanAugust 3, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

              रीवा 02 अगस्त/. कलेक्टर मनोज पुष्प ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को अटेंड न करने,शिकायतों के बिना निराकरण के अगले स्तर पर पहुंचने तथा जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर गंभीरता से लेते हुए नाराजगी प्रकट की है।सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण करने में जिला अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही स्वेच्छाचारिता पर 28 जिला अधिकारियों को प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से तथा अधिकतम 2 हजार रूपये तक जुर्माना वसूलने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है। 
    
             त्योंथर के प्रभारी तहसीलदार राकेश शुक्ला को दिये गये कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि जुलाई माह में शुक्ला को 150 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 8 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। नईगढ़ी के प्रभारी तहसीलदार प्रवीण पाटीदार को 203 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 11 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। हनुमना के प्रभारी तहसीलदार अजय मिश्रा को 243 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। थाना अमहिया के उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल को 32 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। बैकुण्ठपुर थाने के निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को 95 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जवा थाना के निरीक्षक तेजभान सिंह को 26 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। लौर थाने के निरीक्षक केपी त्रिपाठी को 61 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। चोरहटा थाना के निरीक्षक अवनीश पाण्डेय को 83 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 7 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। शाहपुर थाने के उप निरीक्षक बालकेश सिंह को 48 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। नईगढ़ी के उप निरीक्षक मिथलेश यादव को 64 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।
             उन्होंने बताया कि हनुमना के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा को 41 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जवा के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके पाण्डेय को 21 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। बैकुण्ठपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी निधि सिंह राजपूत को 21 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कनिष्ठ अभियंता रीवा शहर रेनू तिवारी को 1039 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 25 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय को 21 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिरमौर रामराज मिश्रा को 52 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता मऊगंज सुनील अहिरवार को 269 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता त्योंथर सुजीत रे को 237 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता चोरहटा जेएस तिवारी को 149 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। सहायक अभियंता जवा लक्ष्मण डामोर को 179 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता इंजीनियरिंग कालेज आरके तिवारी को 272 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बदराव के कनिष्ठ अभियंता एसएन शर्मा को 99 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। मनगवां के कनिष्ठ अभियंता मनीष जोशी को 200 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। गुढ़ के कनिष्ठ अभियंता आकाशदीप को 147 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। बैकुण्ठपुर के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक गौरव सोनी को 154 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 7 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। लालगांव के कनिष्ठ अभियंता एसके गुप्ता को 67 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 9 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कटहा के कनिष्ठ अभियंता गजेन्द्र मंडराह को 166 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया एवं रायपुर कर्चुलियान के कनिष्ठ अभियंता गगनेश अकोडिया को 116 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 22 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।चेतावनी दी है कि उक्त जिला अधिकारियों का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित प्रावधानों के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है।
    Post Views: 0

    Hindi khabar india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleED के सामने संजय राउत की ‘बोलती बंद’, नहीं दे पा रहे जवाब, देखें इतने सवालों की लिस्ट
    Next Article Viral Video: पेट्रोल पंप पर शख्स ने जलाई सिगरेट, धधक उठी कार, देखते ही देखते….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…

    April 4, 2026

    हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?