Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आदिवासी संस्कृति, कलाएं और उनकी रहन-सहन गौरव का विषय – नेता प्रतिपक्ष कौशिक
    RAIPUR

    आदिवासी संस्कृति, कलाएं और उनकी रहन-सहन गौरव का विषय – नेता प्रतिपक्ष कौशिक

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोर्टर//जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान

    मुंगेली// विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर आज जिला कलेक्टोरट परिसर स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम की शुरूआत राजकीय गीत और छत्तीसगढ़ महतारी पर छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशिक ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपनी बधाई दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति, कलाएं और उनकी रहन-सहन गौरव का विषय है। आदिवासी समाज पहाड़, जंगल और नदी के किनारे निवास करते हैं, जो समृद्धशाली भूमि है। उन्होंने कहा कि भारत आजादी की 75वां वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू है और वह आदिवासी समाज से आती है। यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरा आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आदिवासी समाज के विकास के लिए आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को अपनी बधाई दी। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। इस समाज में वीर नारायण सिंह जैसे सपूत हुए हैं, जिसे अपनी संस्कृति की सुरक्षा और लोगों के कल्याण के लिए जाने जाते हैं। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त का दिन गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आदिवासियों की संख्या है और वे 42 प्रतिशत वन क्षेत्र में निवास करते हैं। आदिवासी समाज के कारण ही आज वन सम्पदा और खनिज सम्पदा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासियों के विकास की सोच को मूर्त रूप दिया जा रहा है, जो सराहनीय है।

    छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इससे समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है, उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज वनांचल क्षेत्र में निवास कर प्रकृति से जुड़े होते हैं, उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा 300 स्कूलों को तोड़ दिया गया था, जिसके कारण आदिवासियों की शिक्षा-दीक्षा प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन 300 स्कूलों को पुनः संचालन कर आदिवासी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का पुन्य कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि पहले तेन्दूपत्ता 2500 रूपए प्रति मानक बोरा पर खरीदा जाता था, अब मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में तेन्दूपत्ता 4000 रूपए प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदा जा रहा है। इससे आदिवासी समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि उन्हें इस पावन पर्व पर उपस्थित होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में आज आदिवासी समाज का चैतरफा विकास हो रहा है। कलेक्टर राहुल देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम महामाई, बाबूटोला, बम्हनी, कटामी, मंजूरहा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किया है। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र मिलने पर इन ग्रामों का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

    आज ‘‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’’ आकांक्षा प्लेटफार्म के माध्यम से समृद्ध किसान बायोप्लान्टेक बिलासपुर के अंतर्गत 12 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह एसबीआई क्रेडिट कार्ड शाखा के लिए 16 आवेदकांे का चयन कर विभिन्न शाखाओं पर पदस्थ किया गया हैै। उन्होंने कहा कि सभी की गरिमामय उपस्थिति में ही जिला स्तरीय कार्यक्रम सफल हुआ है। इस अवसर पर सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभु मल्लाह, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम अमित कुमार, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी , स्वतंत्रता दिवस पर धमाके की प्लानिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…
    Next Article Big Breaking : दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को अचानक हैदराबाद में किया गया डाइवर्ट, सामने आई ये बड़ी वजह …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    April 25, 2026

    लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

    April 25, 2026

    प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    • ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    • लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    • प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…
    • मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?