रायपुर। छत्तीसगढ़ की सीनियर आईएएस एम गीता का आज शाम निधन हो गया। वे 27 मई से वेंटिलेटर पर थी। पिछले कई दिनों से वे कोमा में थी। इससे पहले देर शाम ये खबर आयी थी कि आईएएस एम गीता की हालत बेहद नाजुक है। फिर शाम होते-होते उनके निधन की खबर आ गयी। उनके निधन की खबर पर छत्तीसगढ़ में शोक की लहर फैल गयी। वहीं सीनियर अधिकारी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

बता दें कि 27 मई को सीनियर आईएएस एम गीमा को गंभीर हालत में दिल्ली के बीएम कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के मुताबिक एम गीता को किडनी में प्रॉब्लम था। डाक्टरों का कहना है, गीता को एक के बाद एक 13 स्ट्रोक पड़े थे। 97 बैच की आईएएस गीता डेपुटेशन पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारियों ने एम गीता के निधन की पुष्टि की है।