कोरबा/ दीपका नागार्जुन इंजीनियरिंग कंट्रक्सन (इनईसी) कंपनी के साईड मैनेजर वेन्कटेश्वर यादव पिता सोमलू यादव डी / 9 सांई गुलाब अपार्टमेंट सोमवारी बाजार थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया सुबह 03:10 बजे शिफ्ट इंचार्ज स्मृति रंजन बेल्ट ऑपरेटर मुकेश सिंह तीन सुरक्षा गार्ड दिलीप मिश्रा,भरत,अखिलेश सुरक्षा डियूटी पर थे उसी समय कुछ लोग चोरी करने के नियत से कंपनी अंदर घुसे सुरक्षाकर्मी P1,Q1,R1 ड्राईव हाउस पर पहुचे तो देखे कुछ लोग केबल कॉपर वायर को काटकर ले जा रहे है डियूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी दौडाकर पडके जिसमें एक व्यक्ति पकडाया अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गये एवं पकडे गये व्यक्ति के कब्जे से 18 मीटर कॉपर वायर कीमती करीबन 40000/ रूपये को थाना लाकर पेश किए जिस पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर मामले में प्रथम सूचना पत्र अपराध क्रमांक 164 / 2022 धारा 457,380,34 भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना मे लिया गया मामले की हालात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर पकडे आरोपी सागर कुमार दिव्य निवासी सिरकीखुर्द तीन साथियों के साथ मिलकर कॉपर केबल को पूछताछ करने से बताया कि नागार्जुन इंजीनियरिंग कंट्रक्सन (इनईसी) कंपनी दीपका से काटकर चोरी कर ले जाते समय पकडे जाना तथा अन्य साथियों का मौके से भाग जाने की बात बताने पर मामले में अन्य तीन आरोपियों के नाम जोड़ा गया। आरोपी से चोरी के 18 मीटर केबल जप्त किया गया पूछताछ पर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।