Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों के खाते में 32 करोड़ 22 लाख 81 हजार एवं गौ पालकों के खातों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत 10 लाख 57 हजार रूपए किया अंतरण
    कोरबा

    मुख्यमंत्री राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों के खाते में 32 करोड़ 22 लाख 81 हजार एवं गौ पालकों के खातों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत 10 लाख 57 हजार रूपए किया अंतरण

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धान के बदले अरहर, उड़द, कोदो, रागी एवं सुगंधित धान की फसल लेने वाले जिले के किसानों के खातों में तीन करोड़ 19 लाख रूपये की राशि अंतरित

    कोरबा / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीफ वर्ष 2021 अंतर्गत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त में जिले के 41 हजार 187 किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 22 लाख 81 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया। इसमें धान के बदले अन्य फसल अरहर, उड़द, कोदो,रागी एवं सुगंधित धान की फसल लेने वाले जिले के किसानों के खातों में तीन करोड़ 19 लाख 24 हजार रुपए की राशि भी शामिल है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले के गौ पालकों के बैंक खातों में 10 लाख 57 हजार 529 रुपए की राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष से उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला,सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एस के जोशी, सहायक संचालक कृषि सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं किसान -हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।कृषि उपसंचालक ने बताया कि जिले के 41 हजार 187 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 129 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे।प्रथम किश्त की राशि 32 करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपए 21 मई 2022 को दी जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सभी को सदभावना दिवस की शपथ भी दिलाई।कहा की राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना देखा था। जीवन को सरल बनाने के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रों में विशेष कार्य किए। टेक्नोलॉजी का विकास, पंचायती राज व्यवस्था, 73वें एवं 74वें संवैधानिक संशोधन के लिए उनका योगदान विशेष है। उनके जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आम जनता की जेब में पैसा पहुंचाने के लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। किसानों की ऋण माफी करने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अंतर राशि दी जा रही है। पूरे देश में कोरोना महामारी से जनजीवन प्रभावित रहा। ऐसी कठिन परिस्थिति में सरकार ने किसान न्याय योजना के तहत किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 4 किश्तों में राशि देने का फैसला लिया। प्रदेश के किसान समृद्ध एवं खुशहाल बन रहे हैं। ट्रेक्टर, मोटरसाईकिल खरीद रहे हैं और उनके चेहरों पर चमक एवं खुशी दिखाई दे रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleAndroid का नया अपडेट यूजर्स के लिए बना सरदर्द , यदि आप भी अपडेट इंस्टॉल करने का कर रहे हैं प्लान तो हो जाइए सावधान
    Next Article दीपका पुलिस की त्वरित कार्यवाही: खदान से तावां केबल चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या अब खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत…

    June 13, 2026

    राम मंदिर दान चोरी विवाद में सबसे बड़ी खबर ट्रस्ट ने खुद CM से की SIT जांच की मांग, सामने आएगा सच…

    June 13, 2026

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं ये युवा मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित..

    June 13, 2026

    प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राज्यगीत और ये मंत्र होंगे अनिवार्य…

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अब खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत…
    • राम मंदिर दान चोरी विवाद में सबसे बड़ी खबर ट्रस्ट ने खुद CM से की SIT जांच की मांग, सामने आएगा सच…
    • श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं ये युवा मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित..
    • प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राज्यगीत और ये मंत्र होंगे अनिवार्य…
    • प्रदेश मे 16 जून से नहीं खुलेंगे स्कूल जानिए क्या है वायरल आदेश की सच्चाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?