विदिशा। गंज बासौदा के स्थानीय शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दिया।
महिला के पति प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मेरी पत्नी का इलाज अस्पताल में पदस्थ महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर लीना शर्मा से चल रहा था। प्रसूता को रात को डिलीवरी के लिए शासकीय अस्पताल में लाया गया था। जहां सुनीता नागेश चेकअप के बाद विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान मेरी पत्नी टॉयलेट के लिए गई जहां पर उसकी डिलीवरी हो गई।
पति ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी डॉक्टर और नर्स की ओर से ठीक तरीके से चेकअप नहीं किया गया और विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ प्रमोद दीवान का कहना है कि ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस दिया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।