पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विशेष समुदाय के युवक का एक युवती से अफेयर था। इसी बीच युवती प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें युवक शादी करने के लिए तैयार हो गया। लेकिन इसके बाद वह फरार हो गया।आरोप है कि युवती के परिजनों ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने अपनी गर्दन में चाकू मारकर खुद को जख्मी कर लिया। इसका आरोप युवती के परिजनों पर लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।
युवती के परिजन के मुताबिक, युवक इसके बाद पीछा छुड़ाने लगा और कुछ दिनों के लिए बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसके परिजन से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजन ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इसी बीच, युवक ने खुद की गर्दन में चाकू मारकर खुद को जख्मी कर लिया। अब घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे के रहने वाले समीर नाम के युवक का 19 साल की युवती के साथ प्रेम संबंध था। करीब 7 माह पूर्व युवती गर्भवती हो गई। परिजन को पता चला तो मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें हुईं। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।
रेप का केस
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि शाहाबाद के युवक का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की प्रेग्नेंट थी। इसमें संभवतः दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। कुछ दिन पहले लड़के ने शादी से मना कर दिया। इस पर लड़की पक्ष ने शिकायत की। शिकायत के बाद 376 का मामला पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि लड़के के चाकू लगा है, इसकी भी जांच की जा रही है। आसपास पूछताछ में जानकारी में आया है कि लड़के ने खुद ही चाकू मारा है। गंभीरता से इसकी पड़ताल की जा रही है।