इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्तियां पब्लिक सेक्टर के 6 बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए हैं. पीओ भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए.
जबकि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की मिनिमम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल हो सकती है.इसमें आवेदन आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2022 को बंद हो जाएगी. इस वैकेंसी के लिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वो IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें.
इस वैकेंसी के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैमेजमेंट ट्रेनी के कुल 6432 पदों पर भर्तियां होंगी. बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा मौका है
इन स्टेप्स से करें अप्लाई :
स्टेप 1- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट के होम पेज पर CAREER NOTICES के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद IBPS PO / MT XII Online Form 2022 for 6432 Post के लिंक पर जाएं.
स्टेप 4- अब Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 5- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
स्टेप 6- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
स्टेप 7- आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें.
एग्जाम डिटेल्स :बैंक के पीओ पद की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा में होता है. पहले चरण में इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होते हैं. इस परीक्षा में प्रश्न सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी से संबंधित होते हैं.
इस परीक्षा को पास करने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व गणित के 225 प्रश्नों के सही उत्तर 2 घंटे 15 मिनट में देने होते है. दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मीदवारों को एक इंटरव्यू से गुजरना होता है.
इन बैंक में कर सकेंगे काम :बैंक ऑफ इंडिया BOI: 535 पदसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 2500 पदपंजाब नेशनल बैंक PNB: 500 पदपंजाब एंड सिंध बैंक: 253 पदयूको बैंक: 550 पदयूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 2094 पद.