भारत में तेजी से अंडे की खपत बढ़ने के साथ ही प्रोडक्शन भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा अंडा उत्पादन में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत अंडा उत्पादन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। पहले नंबर पर चीन और दूसरे स्थान पर यूएसए है। साल 1950-51 में भारत में 1।83 बिलियन अंडों का उत्पादन होता था।
यह संख्या साल दर साल बढ़ते बढ़ते 2020-21 में 122।05 बिलियन हो गई है।
अंडा खाने के फायदे :
अकसर कहा जाता है कि फिट रहना है तो नियमित व्यायाम करना चाहिए और दूध और अंडे को भोजन या नाश्ते में शामिल करना चाहिए। अंडे में पाई जाने वाली पौष्टिक खूबियां शरीर को तंदुरुस्त रखने के साथ ही बीमारियों से दूर रखती हैं दूध के बाद सबसे ज्यादा पौष्टिक क्षमता अंडे में पाई जाती है। हाई प्रोटीन होने की वजह से चिकित्सक भी अंडा खाने की सलाह देते हैं।
मसल्स मजबूत बनते हैं।दिल के लिए फायदेमंद होता है।एनीमिया में लाभकारी है।मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है।हड्डियां मजबूत होती हैं।आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी।जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।