मोतिहारी : एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी कर होटल में चल रहे सेक्स रैकेटका भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने होटल से 9 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस छापेमारी के बाद होटल को सील कर दिया है.पुलिस ने होटल के कमरे से 9 युवक व 9 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके अलावा होटल के कमरे से सिगरेट और कंडोम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.