Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल
    ज्योतिष

    आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2022No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि: करियर में तरक्‍की होगी गणेशजी बता रहे हैं कि मेष राशि वालों को आज रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी आपको संतोषजनक समाचार मिलेगा और उनके करियर में तरक्‍की होगी। दोपहर के समय किसी कानूनी विवाद या मामले में जीत होने से आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी और आप प्रसन्‍न रहेंगे। शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

    वृषभ राशि: मौज-मस्ती में समय बिताएंगे वृषभ राशि वालों के लिए आज गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप अपनी मीठी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे और इसका आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की ओर से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम तक किसी काम में बाधा आने की आशंका है। अपनों को रात का समय देंगे और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। भाग्य आज आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    मिथुन राशि: लेन-देन का व्यवहार न करें गणेशजी का कहना है कि आज मिथुन राशि के जातकों का दिन पुत्र-पुत्री और उनके कार्यों की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। आज किसी रिश्तेदार के साथ कोई लेन-देन का व्यवहार न करें क्योंकि संबंध बिगड़ने की आशंका है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और धर्मार्थ कार्यों में खर्च हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें और अपने सामान की सुरक्षा स्‍वयं करें। भाग्य आज 65 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तुओं का दान करें।

    कर्क राशि: पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी गणेशजी बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों का दिन आज संतोष और शांति के साथ कटेगा और हर कार्य सरलता से पूरा होता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता के मामले में आपको अनेक लाभ हो सकते हैं। नए सौदे से पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपकी कुछ बहस और विवाद भी हो सकता है। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

    सिंह राशि: पूरा परिवार खुश होगा गणेशजी कह रहे हैं कि आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए अपने सामान को इधर-उधर रखने की बजाए सही स्‍थान पर रखें। किसी प्रतियोगिता में बच्चे के सफल होने की खबर आपको उत्‍साहित कर सकती है और आपका पूरा परिवार इससे खुश होगा। कोई रुका हुआ काम शाम तक पूरा हो सकता है। रात के समय आपको किसी मांगलिक कार्य में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य आज 86 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

    कन्या राशि: सम्मान और सहयोग पर्याप्त होगा गणेशजी बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। साथियों और सहकर्मियों से सम्मान और सहयोग भी पर्याप्त होगा। आज आपको किसी भी प्रकार के झगड़े से दूर रहना चाहिए और परिवार में भीा किसी प्रकार की बहस नहीं करनी चाहिए। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

    तुला राशि: स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी गणेशजी बता रहे हैं कि आज तुला राशि वालों की रोजी-रोटी के क्षेत्र में तरक्की होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सोचे हुए कार्य के पूर्ण होने से मन में संतोष रहेगा। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है और किसी से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

    वृश्चिक राशि: तनावमुक्‍त महसूस करेंगे गणेशजी बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग अधिक फायदेमंद हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आप काफी हल्‍का और खुद को तनावमुक्‍त महसूस करेंगे। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

    धनु राशि: बहसबाजी में न उलझें गणेशजी बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की कोमलता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। कुछ लोगों को आंखों की समस्या या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आज परिवार के लोगों से किसी प्रकार की बहस में न ही पड़ें तो बेहततर होगा। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    मकर राशि: थका हुआ अनुभव करेंगे गणेशजी का कहना है कि आज मकर राशि के लोगों के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य-सुख में कुछ कमी आ सकती है और आज खुद को काफी थका हुआ अनुभव करेंगे। घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है, धैर्य रखें। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रतिकूल समाचार के कारण आपको अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। कोई रुका हुआ और अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

    कुंभ राशि: असमंजस की स्थिति रहेगी गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ मिलाजुला हो सकता है और आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शरीर को थोड़ा आराम दें तो बेहतर होगा, कार्यक्षेत्र में आज असमंजस की स्थिति रहेगी। आज आपके बॉस से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। अपने काम पर ध्‍यान दें तो सही रहेगा। भाग्य आज 60 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

    मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी गणेशजी बता रहे हैं कि आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा कोई बड़ा लेन-देन का मामला सुलझ जाएगा। आज व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों की पराजय होगी और आपको आगे बढ़ने की राह नजर आएगी। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति इन 3 राशियों पर होंगे मेहरबान,इनकी कृपा पाने के लिए पूजा के दौरान जरूर करें ये काम
    Next Article हरतालिका तीज व्रत के दिन पत्नी ने रखी पति की लंबी उम्र के लिए उपवास लेकिन पति ने ही ले ली पत्नी की जान, जानिए पुरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…

    March 11, 2026

    रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

    March 11, 2026

    जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    • रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?