मुंबई में 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने के धमकी मिली है. धमकी के बाद गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है. गणेश चतुर्थी के लिए 80% पुलिस को तैनात किया गया है. इसके अलावा एसआरपीएफ की 18 कंपनियां, क्यूआरटी की 700 टेम सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी. भारी संख्या में पुलिसबल गणपति उत्सव के लिए तैयार रहेंगे. गणपति आगमन से लेकर उत्सव के अंतिम दिन तक रोज का अलग प्लान और कड़ा बंदोबस्त तयार किया जाएगा.